पटना ग्रामीण: सीएम के अंदर पदाधिकारी होते हैं, तेजस्वी यादव इस बात को भूल गए हैं: एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
चुनिंदा पदाधिकारियों द्वारा सीएम नीतीश कुमार को भाषण देने से रोका जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस आरोप पर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम के अंदर पदाधिकारी होते हैं, तेजस्वी यादव इस बात को भूल गए हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद नेता प्रतिपक्ष परेशान हैं।