प्रयागराज: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जॉनसेन गंज बाजार में व्यापारियों ने फ्री मोबाइल चार्जिंग की सुविधा प्रदान की
महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन प्रयागराज के संगम तट पर हो रहा है,ऐसे में प्रयागराज शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है,तथा श्रद्धालुओं की मदद के लिए प्रयागराज शहर के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जॉनसेन गंज बाजार में व्यापारियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फ्री मोबाइल चार्जिंग की सुविधा की गई है।