पूरनपुर: सिमरिया तालुके महाराजपुर में आगामी ईद त्यौहार के लिए सफाई कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के पूर्व प्रधान पुत्र नाबिर अली मंसूरी ने बताया कि रमजान का महीना चल रहा है और अब ईद आने वाली है। उसके बाद भी साफ सफाई को लेकर कौन ध्यान नहीं दे रहा है। आगामी त्यौहार ईद पर्व को लेकर गांव में साफ सफाई कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।