शाहजहांपुर: एडीएम प्रशासन ने 30 खाद्य मिलावट खोरों पर लगाया ₹15,38,000 का जुर्माना, खाद्य पदार्थ अधोमानक मिलने पर की कार्रवाई
दरअसल शाहजहांपुर में खाद्य मिलावट खोरी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए 30 मिलावट खोरों पर 15 लाख 38000 का जुर्माना लगाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थ अधोमानक मिले थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बीते दिनों खाद्य विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी।