जालौर: जालोर जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर बिशनगढ़ में घर के बाहर मां और बेटी पर सुअर ने किया हमला, हमले में दोनों घायल
Jalor, Jalor | Jul 18, 2024 जालोर जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर बिशनगढ़ में गुरुवार को घर के बाहर ही मां और बेटी पर सुअर ने हमला किया। जिससे दोनों जख़्मी हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।पीड़ित भंवर कुंवर के पति हुक्म सिंह राजपूत ने बताया- उसकी बेटी ममता कवर पुत्री हुक्मसिंह सुबह दोपहर के आसपास घर में साफ-सफाई कर कचरा बाहर डालने गई थी।तभी सूअर ने हमला कर दिया।