जमुई: हार के बाद पहली बार जमुई पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह का हुआ स्वागत, कहा- मुझमें रही होगी कुछ कमी जो बनी हार का कारण
Jamui, Jamui | Nov 30, 2025 हार के बाद पहली बार पूर्व मंत्री सुमित सिंह रविवार की दोपहर 1:00 बजे जमुई पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान फूलमालाओं के साथ सुमित सिंह का जमकर स्वागत किया गया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर मंत्री सुमित सिंह ने मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए चुनाव हार का जिम्मेदार खुद को ठहराया।