बरेली: मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने नगर निगम के अफसरो के साथ किया सुभाषनगर पुलिया का निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश
मेयर डा. उमेश गौतम ने नगर निगम के अफसरों के साथ सुभाषनगर पुलिया का निरीक्षण किया। नाले की सफाई को लेकर संबंधित विभाग से जानकारी ली। स्वाथ्स्य विभाग के अधिकारियों से मेयर ने पूछा कि हमारे आने की भनक लगने के बाद नालें के दोनों छोरों की ओर जाल लगाकर काम को पूरा कर पानी को डायवर्ट कर दिया। यह काम पहले से कर लेते तो क्षेत्र की जनता को परेशान न होना पड़ता।