जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव में ताजिया ले जाते समय हुए विवाद में दो समुदाय के बीच में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है ताजिया दारो के द्वारा एक दुकान में लगा हुआ इट निकालने का प्रयास किया गया और व्यक्ति की पिटाई कर दी । जिसके बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है।