झांसी: प्रेम नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, फिर पलटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भारत माता मंदिर से रेलवे कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर एक शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने कई बाइकों को पीछे टक्कर मारी और फिर कुछ दूरी पर जाकर उसका ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया।सड़क पर दौड़ रहे बेकाबू ऑटो की चपेट में आने से कई बाइक सवार लोग भी टक्कर लगने से गिर कर घायल हो गए।