कोल: अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह का हुआ तबादला, विशाख जी अय्यर बने अलीगढ़ के नवागत डीएम
Koil, Aligarh | Jan 30, 2024 अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का तबादला हो गया है और कानपुर नगर के डीएम रहे विशाख जी अय्यर अलीगढ़ के नवागढ़ डीएम बने हैं। दरअसल बुधवार शाम शासन द्वारा आईएएस अफसरों के किए गए तबादलों में अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का नाम शामिल है और उनको अब गाजियाबाद डीएम के रूप में भेजा गया है।