पार्लियामेंट स्ट्रीट: सौरभ भारद्वाज बोले- केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद मनाएंगे होली, गिरफ्तारी से पूरी दुनिया हैरान
सौरभ भारद्वाज बोले- केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद मनाएंगे होली, गिरफ्तारी से पूरी दुनिया हैरान आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया आम आदमी पार्टी के परिवार के सदस्य हैं और हमारे तीनों नेता इस समय जेल में इसलिए पार्टी ने होली नहीं मनाने का फैसला किया है