इंदौर: बॉम्बे अस्पताल के पास सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत; घटना सीसीटीवी में कैद
Indore, Indore | Aug 13, 2025 दरअसल बीती रात राजू तायडे पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वे सड़क के किनारे बैठ गए। कुछ ही पलों बाद एक कार आई और टर्न लेने के दौरान उन्हें रौंदते हुए मौके से फरार हो गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजू को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर