प्रखंड के मुबारकपुर में रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र के सभी रोजेदार को पाक भोजन के साथ रोजा संध्या को बुलवाया गया । मौके पर उपस्थित मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख सुरेन्द्र राय ने बताया कि रमजान के अवसर मढ़ौरा के मुबारकपुर में मुस्लिम भाईयों को इफ्तार पार्टी दिया गया और रोजा खुलवाये गये।