नारनौल शहर के रेवाड़ी रोड पर एक थार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।