गुण्डरदेही: गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में नहर किनारे बने मकान में शराब, गांजा और सट्टे का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है
गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में गांजा शराब और सट्टा का अवैध कारोबार को खुलेआम जोरों शोरों से संचालित किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ पूरा अवैध कारोबार नरसिंह मनहरे और उसके भाई आनंद मनहरे के साथ उसके परिवार के अन्य लोगों के द्वारा अपने मकान में ही यह पूरा अवैध कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है लेकिन ग़ौर करने वाली बात यह है कि सालों से चले आ रहे इस अवैध कारोबार में पुलिस प्रशासन की नज़र अब तक कैसे नहीं पड़ी है या जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौन रहकर इनको संरक्षण देती रही।