ऊंचाहार: बटोही रेस्टोरेंट के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।शुक्रवार की दोपहर नेता के दीदार के लिए बड़ी संख्या में खोजनपुर स्थित बटोही रेस्टोरेंट के पास कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।