कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में एक अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद खदान में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई। एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आगजनी के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।