बोधगया के ड्रुक थूबतेन चोलिंग शाब्दुंग बौद्ध मॉनेस्ट्री में विश्वशांति के लिए रविवार की दोपहर 1 बजे महाकाली साधना पूजा का आयोजन किया गया।पूजा में कई देशों के बौद्ध भिक्षु शामिल हुए।देश में सभी की भलाई और मुश्किलों और बाधाओं को दूर करने व विश्वशांति के लिए महाकाली पूजा की गई है।देश से नकारात्मकता को दूर कर आध्यात्मिक जुड़ाव को मजबूत करने को लेकर कामना की गई।