बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में उप मुख्यमंत्री का तलवाड़ा भाजपा मंडल के तत्वावधान में किया गया स्वागत
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा गुरुवार सुबह 11 बजे उदयपुर मार्ग से बांसवाड़ा आने के दौरान चिड़ियावासा बस स्टेशन पर तलवाड़ा भाजपा मंडल के तत्वावधान में तलवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या के नेतृत्व मे उप मुख्यमंत्री बैरवा का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। उक्त जानकारी मंडल मंत्री विनोद यादव एवं बूथ अध्यक्ष भरत पंड्या ने दी।