मीनापुर: फुलवरिया के मनोकामना सिद्ध राम जानकी मंदिर मे सोमवार से श्री श्री 108 रूद्राभिषेक महायज्ञ प्रारंभ हो गया।
फुलवरिया के मनोकामना सिद्ध राम जानकी मंदिर मे सोमवार से श्री श्री 108 रूद्राभिषेक महायज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे व शोभा यात्रा के साथ कन्याओं ने रघई के त्रिमुहानी संगम घाट से पवित्र जल भरा। आचार्य पंडित गणेश पांडेय व पंडित सौरभ कुमार के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को यज्ञ मंडप मे स्थापित किया।