पंचकूला: रायपुर रानी से प्लासरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, प्लासरा गांव में बस के पहुंचने पर लोगों ने चालक, परिचालक का स्वागत किया
रायपुर रानी बस स्टैंड से लेकर मोरनी खंड के गांव प्लासरा तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज की बस रात के समय में प्लासरा गांव में रुका करेगी और सुबह वहां से चला करेगी। आज गांव के सरपंच परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि बस गांव में पहुंची तो गांव के युवाओं के द्वारा चालक, परिचालक का फूल माला डालकर स्वागत किया गया।