उदवंत नगर: कसाप गांव से 71 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब धंधे बाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया
71 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहचान कसाप जौहर के मुसहरी टोला निवासी रमेश राम व नेमु राम के रूप में हुई। दोनों शराब धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ उदवंत नगर थाने लाया एवं दोनों के विरुद्ध उदवंत नगर थाने में शराब मामले का केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई को जेल भेज दिया।