जतारा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जतारा तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पलेरा नगर में बस स्टैंड का निर्माण किया जाए। प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाए बांध सुजारा नहर का पानी किसान के खेतो तक पहुंचाया जाए। गौशाला में गायों के लिए उचित प्रबंध किया जाए। सेना में अहीर रेजिमेंट बनाया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।