लाडपुरा: कोटा में आंधी से मकान का छज्जा गिरा, 6-7 लोग घायल, एक मकान पर पेड़ गिरने से एक अन्य घायल, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Jun 14, 2025 कोटा में शाम को आई आंधी-बारिश से रेलवे स्टेशन इलाके में पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं महात्मा गांधी कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के 6-7 सदस्य घायल हो गए। घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। आंधी-बारिश से कई जगह बिजली पोल भी गिर गए।