कानपुर: मेयर और पार्षदों का आपसी विवाद डिप्टी सीएम तक पहुंचा, कानपुर पहुंचते ही पार्षदों ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात
कानपुर नगर निगम में मेयर और भाजपा पार्षदों के बीच चल रहा विवाद अब डिप्टी सीएम तक पहुंच चुका है। भाजपा के पार्षदों ने मंगलवार को 3 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करने के लिए मेयर और उनके बेटे बंटी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के पार्षद भी यही पहुंच गए। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने सभी से बात की और पार्षदों को लखनऊ बुलाया है।