रहुई: रहुई में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज, 18 उच्च विद्यालयों को दिए गए बल्ले, स्टंप और बॉल
खेल के प्रति बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रहुई प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 2 बजे 18 उच्च विद्यालयों के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक विद्यालय को दो-दो बल्ला, तीन-तीन स्टंप और दो-दो बॉल उपलब्ध कराए गए ताकि छात्राओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा सके और उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्