सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से जहानाबाद के मलहचक मोड़ के पास गुरुवार को भीषण जाम लगा रहा। शाम 6 बजे तक मलहचक मोड़ से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक जाम से लोगों को भारी परेशानी हुई, लेकिन यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन की कोई पहल नजर नहीं आई। जिसको लेकर लोगों के बीच गुरुवार शाम 7 बजे तक भी यह चर्चा का विषय बना रहा।