कुदरा: लालापुर गरवाडीह वार्ड 3 में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर बवाल, कर्मियों पर धमकी देकर अवैध वसूली का आरोप, कड़ा विरोध
कुदरा नगर पंचायत अंतर्गत लालापुर गरवाडीह वार्ड 3 में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मियों द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर नगर वासियों में भारी आक्रोश देखा गया लोगों का आरोप है कि बिना बुनियादी सुविधाएं दिए ही जबरन और धमकी देकर होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है,जिसका नगर वासियों ने एकजुट होकर गुरुवार दोपहर 3:30PM बजे कड़ा विरोध किया।