बालाघाट जिले में सनसनीखेज खुलासा किया है. जहां दो दामादों ने मिलकर अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. हत्या की वजह पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। मामला थाना परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम अरंडिया जंगल का हैं जहां 03 फरवरी 2026 को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।