बदायूं: वितरोई रेलवे फाटक के पास गमी से घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को दूसरे बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Feb 20, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के सरौता गांव के रहने वाले 42 वर्षीय नेमसिंह पुत्र सालिगराम व उनकी 41 वर्षीय पत्नी उर्मिला गमी में शामिल होकर बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे।तभी शुक्रवार 5 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के वितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।जिससे बाइक पर पीछे बैठी उर्मिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं ।