पूर्णागिरि: टनकपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, फौजदारी वाद में चल रहा था वांछित
न्यायालय से जारी एन.बी.डब्लू. वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर दिनांक 4 मई को को कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा खोज बीन करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 1वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।