सासाराम: 25 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती को लेकर जागरूकता रथ को पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sasaram, Rohtas | Jan 25, 2024 25 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती को लेकर सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने सासाराम से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि 25 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह मनाया जाएगा।