मांट के गांव बरोठ की ममता उर्फ राजेन्द्री की शादी 17 मई सन 2014 को दिनेश निवासी नगला गोपीनाथ थाना कामां जिला डींग राजस्थान के साथ हुई थी,आरोप है,कि शादी के बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा,उसे भूखा प्यासा रखा जाता था,कमरे में बंद कर दिया जाता रहा।24 अक्टूबर सन 2018 को उसे दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया।