सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें लाभुको की ई केवाईसी व राशन वितरण में शिथिलता को लेकर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने आठ डीलरों को शोकॉज किया।बीएसओ ने बारी बारी से सभी डीलरों की राशन वितरण , ई केवाईसी आदि को लेकर समीक्षा किया।