सिहोरा: सिहोरा तहसील में घटस्थापना के साथ आदि शक्ति की उपासना शुरू, 9 दिनों तक भक्ति में लीन रहेंगे श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ गुरुवार से नगर शहर ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आस्था का माहौल चरम पर है। दिवालयों में माता को जल अर्पित करने और पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सिद्ध स्थल दुर्गा कंकाली मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, बूढ़ी भाई और खितौला स्थित पर्वत वासिनी मंदिर में विधि विधान से घट स्थापना की जा रही है।