झांसी: सीपरी बाज़ार में चेला राम की दुकान के सामने रेलवे के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चेला राम की दुकान के सामने रेलवे की जमीन हैं जिसके जंगल में मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख सीपरी बाजार के दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।