चूरू: गांव बीनासर के दो भाइयों को सदर थाने में झगड़ा करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 4, 2025 चूरू के गांव बीनासर के दो सगे भाइयों को पुलिस के सामने सदर थाने में झगड़ा करना महंगा पड़ गया। दोनो भाइयों को बुधवार को परिवाद के सिलसिले में सदर थाना बुलाया गया था, जहां झगड़ा करने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने शाम को बताया कि गांव बीनासर के 35 वर्षीय नानूराम और 56 वर्षीय डूंगरराम को गिरफ्तार किया है।