चूरू: रतनगढ़ क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को चूरू पोक्सो कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Churu, Churu | Jun 4, 2025 रतनगढ़ के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने बुधवार को चूरू पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस से दोपहर में मिली जानकारी के मुताबिक रतनगढ़ तहसील के एक गांव की महिला ने 26 अप्रैल को पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।