करछना: करछना के विभिन्न मार्गों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष में सरदार सेना द्वारा निकाली गई सरदार संदेश शोभायात्रा
बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जयंती के उपलक्ष में करछना के विभिन्न मार्गों पर सरदार सेना द्वारा सरदार संदेश शोभा यात्रा निकाला गया। देशभर में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस वर्ष दीपावली पर्व होने की वजह से एक दिन पहले करछना में शोभायात्रा निकाली गई