मंझनपुर: नगियामई के पास स्टाम्प वेंडर लूट कांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
मंझनपुर व करारी पुलिस ने नगियामई लूट कांड के फरार 2 अन्य बदमाश पकड़ लिए है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के 1.46 लाख रुपए बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश फैयाज घायल हुआ है। उसका इलाज मंझनपुर मेडिकल कालेज में किया जा रहा है। वहीं एसपी में कड़ी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है।