कसिया: जिले में टीबी का बढ़ता खतरा, 5340 मरीज उपचाराधीन, 146 एमडीआर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 86 प्रतिशत मरीजों को दी गई पोटली
जिले में टीबी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनवरी से अब तक 5340 मरीजों का इलाज किया गया है, जिनमें 146 एमडीआर टीबी के रोगी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त इलाज, रहने-खाने की व्यवस्था और 86 प्रतिशत मरीजों को पोषण पोटली दी गई है।