माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को धार्मिक नगरी चित्रकूट में गहरी आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कड़ाके की ठंड और सुबह के घने कोहरे के बावजूद हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से चित्रकूट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया तथा भगवान कामतानाथ की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना