इटावा: कलेक्ट्रेट स्थित मालखाने में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू; SP ने मौके का जायजा लिया
Etawah, Etawah | Mar 11, 2024 हवालत के पास बने मालखाना में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई,आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया,आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत करते आग पर काबू पाया,एसपी ग्रामीण,एसपी सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच जायजा लिया है ।