डलमऊ: हसनापुर के लेखपाल की मनमानी से महिला त्रस्त, 20 साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही है
बृहस्पतिवार को समय लगभग 4 बजे हसनापुर गांव की वृद्ध विधवा महिला फूल दुलारी पिछले 20 वर्षों से विधवा पेंशन के लिए दर दर की ठोकरे खा रही है, हर बार लेखपाल की कथित मनमानी और गलत रिपोर्ट के चलते उनका आय प्रमाण पत्र खारिज कर दिया जा रहा है।जिसकी वजह से उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय पाने की गुहार लगाई है।