इंदौरा: बिजली समस्या से परेशान बेली महंता निवासी लोगों ने मोहटली स्थित विभागीय कार्यालय की बिजली बंद कर जताया रोष
Indora, Kangra | Jul 22, 2024 विधुत विभाग मण्डल इंदौरा के तहत पड़ते बेली महंता के लोगों ने बिजली से परेशान होकर मोहटली स्थित बिजली के कार्यलय पहुंच कार्यलय की बिजली बंद करते हुए विरोध जताया है। सोमवार को जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया उनके जहां पिछले करीब दस सालों से बिजली की समस्या चली हुई है लेकिन पिछले 15 दिनों से समस्या ने विकराल रूप ले लिया है।