सहसपुर लोहारा: कलेक्टर के निर्देश पर ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का ग्राम दसरंगपुर से सर्वेक्षण का काम हुआ शुरू
20 मार्च को जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और बीमा कंपनी की संयुक्त दल द्वारा प्रभावित फसलों का सर्वे का काम शुरू हो गया है।