आमेर: मनोहरपुर के एलियंस पालीसेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर में लगी आग
Amber, Jaipur | May 31, 2024 मनोहरपुर के एलियंस पॉलीसेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। इस दौरान बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।