सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत गोरौल के कार्यपालक अधिकारी अर्चना कुमारी ने बुधवार को 3 बजे दिन छापेमारी किया। जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। 16 दुकानदारों से 2 हजार 5 सौ 50 रुपया फाइन किया। और सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त कर लिया। छापेमारी दल में स्वच्छता प्रभारी साक्षी कुमारी सफाई जामदार दीपक कुमार कार्यपालक सहायक विकास कुमार शामिल थे।