बखरी: बखरी बाजार में जन औषधि दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन, भाजपा नेता ने किया शुभारंभ
नगर परिषद बखरी मुख्य बाजार में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव नीरज नवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रशंसा की तथा लोगों को इससे लाभान्वित होने की अपील की।