बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया के रहने वाले युवक को दबंगों ने जमकर पीटा पीटने के बाद आग में दिया धक्का
नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया के रहने वाले एक युवक को दबंगों ने जमकर बेरहमी से पीट दिया। पीटने के बाद दबंगों ने युवक को आग में धक्का दे दिया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट में धक्का देने वालों की तलाश की जा रही है।